Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/ यूटर्न/19 मार्च।अमृतसर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन के साथ एक सरपंच समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों आरोपी एक वीआईपी नंबर वाली स्कॉर्पियो में सवार होकर नशा सप्लाई करने जा रहे थे। मेहता थाने के एएसआई पलविंदर सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ओएटी सेंटर के पास नाकाबंदी की। सूचना मिली थी कि लवप्रीत सिंह, सिमरप्रीत सिंह और बलवंत सिंह नशा तस्करी में शामिल हैं और हथियारों से लैस हैं। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो (PB02-BD-9300) को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद हुए। गिरफ्तारी के बाद सरपंच के कुछ राजनीतिक नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनमें उसके आम आदमी पार्टी से जुड़े होने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पार्टी या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।