Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/19 मार्च।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद नागरिक को बिना आर्थिक बोझ के समय पर उचित इलाज मिल सके। इसी दिशा में मोगा जिले की 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुख्तियार कौर ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कैंसर का कैशलेस इलाज करवाकर इस पहल का लाभ उठाया। वह इस योजना की सबसे अधिक आयु वाली लाभार्थियों में शामिल हैं। स्वास्थ्य कार्ड के जरिए उनकी कीमोथेरेपी पूरी तरह निःशुल्क की गई, जिससे आर्थिक परेशानी उनके उपचार में बाधा नहीं बनी। अस्पताल में कार्ड सत्यापन के तुरंत बाद इलाज शुरू कर दिया गया, जिससे उन्हें निरंतर और व्यवस्थित देखभाल मिल सकी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद कर रही है। इसके तहत हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस बीमा मिलता है और अब तक लाखों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।