Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/19 मार्च।मोहाली के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ ‘चीनी’ की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने हरियाणा के कैथल में बड़े ऑपरेशन के दौरान दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) और प्रीतम शाह (नवांशहर) के रूप में की है। दोनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और तीन पिस्तौल बरामद हुई हैं। शुरुआती जांच में इन हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन हाल ही में मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत लौटा था। पुलिस का अनुमान है कि हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई। दोनों आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, AGTF ने तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए कैथल में घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद उन्हें काबू किया। हत्या के बाद चमनप्रीत नागरा के परिवार में भारी गुस्सा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि मामले में जल्द बड़े खुलासे होंगे। चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तलब किया है और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं। AGTF अब पूरे नेटवर्क और संभावित गैंग लिंक की गहन जांच कर रही है।