Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 23 March : ढकोली के एमएस एनक्लेव स्थित महालक्ष्मी किरयाना स्टोर में सोमवार सुबह करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले दुकान से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक को दी, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया। दुकान मालिक मनीष गोयल ने बताया कि इस हादसे में करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की वजह से दुकान में रखा फ्रिज, आइसक्रीम, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और राशन का अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर इलाके में फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। कोटस “घटना की सूचना सुबह 7:30 बजे हमें प्राप्त हुई। तुरंत प्रभाव से दो फायर टेंडर मौके पर भेज दिए गए और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।” — राजीव शर्मा, फायर ऑफिसर, जीरकपुर