Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
स्टेडियम की जमीन पर वेंडिंग जोन का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,खेल मैदान की जगह बाजार बनाने पर भड़के लोग, काम रुकवाया 12 साल पुराने स्टेडियम प्रोजेक्ट पर संकट, गांव वालों ने प्रशासन को घेरा
जीरकपुर 23 March : नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत आने वाले गांव रामगढ़ भुड्डा में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रशासन द्वारा खेल स्टेडियम के लिए निर्धारित जमीन पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार सुबह अचानक बड़े टिप्परों के जरिए मिट्टी डाली जाने लगी, जिसे देखकर ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। कुछ ही देर में गांव के युवा, बुजुर्ग और अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए और काम को तुरंत रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपने फैसले को वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 12 साल पहले इस जगह पर खेल स्टेडियम बनाने के लिए नींव पत्थर रखा गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। अब अचानक यहां स्ट्रीट वेंडिंग मार्केट बनाने की कोशिश की जा रही है, जो गांव के युवाओं के हितों के खिलाफ है। लोगों ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार “खेलों वतन पंजाब दीਆਂ” जैसे अभियान चलाकर युवाओं को खेलों से जोड़ने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर खेल सुविधाओं को खत्म किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि स्टेडियम की जगह वेंडिंग जोन बनाने का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। वहीं, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया