Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/ 24 मार्च।जालंधर वेस्ट के 120 फुटी रोड स्थित एक सार्वजनिक पार्क में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया है। डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्क के सुनसान इलाके का फायदा उठाकर वहां नशे का कारोबार और सेवन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब 20 से 25 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पार्क की आड़ में नशीले पदार्थों की सप्लाई या सेवन करने के इरादे से वहां मौजूद था। युवक को तुरंत हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय यह इलाका काफी सुनसान हो जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों को यहां गतिविधियां चलाने का मौका मिल जाता है। पार्क की हालत भी खराब बताई जा रही है, जिसके कारण आम लोगों का वहां आना-जाना कम हो गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लाया और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।