Uturn Time
Breaking
नगर परिषद दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी हरमिलाप नगर फेस-3 में दूषित पानी से हाहाकार रॉन्ग साइड से आए ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर नशा करने के आरोप में युवक काबू, डोप टेस्ट में मोर्फिन पॉजिटिव एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करना होगा डयूटी का निर्वहन:ज्योति बैंदा नशों के खिलाफ व जागरुकता के लिए भाषण मुकाबले आयोजित लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज में “फेयरवेल पार्टी 2026 – ग्लो अप” का आयोजन किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई: SDM मैरिज पैलेसों में फायर सेफ्टी पर सवाल, लोगों में डर और नाराजगी जीरकपुर में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार ढकोली में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका ढकोली पुलिस की कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार, 6 ग्राम हेरोइन बरामद
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च।फतेहगढ़ साहिब की अदालत ने संत रणजीत सिंह ढड्डरियांवाले को मानहानि मामले में 17 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में आज इस केस की सुनवाई हुई, लेकिन संत ढड्डरियांवाले खुद पेश नहीं हुए। उनके वकील ने अदालत से हाईकोर्ट जाने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार नहीं किया। यह मामला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा द्वारा दायर किया गया है। आरोप है कि संत ढड्डरियांवाले ने सिख प्रचारक बाबा हरी सिंह रंधावा और गुरप्रीत सिंह रंधावा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। 2019 में दर्ज इस केस में पहले निचली अदालत ने पेश होने के आदेश नहीं दिए थे, लेकिन बाद में उच्च अदालत के निर्देश पर उन्हें तलब किया गया। अब सभी की नजर 17 अप्रैल पर टिकी है कि वे अदालत में पेश होते हैं या हाईकोर्ट का रुख करते हैं।