Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित होशियारपुर/यूटर्न/25 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों व ज़िला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की (खोल कर अंदरूनी हालात की) मार्च 2026 की तिमाही पड़ताल की गई। इस मौके पर सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह विशेष तौर पर मौजूद थे। पड़ताल प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की तिमाही पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है। इस अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, आम आदमी पार्टी से जसपाल सिंह के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखवीर सिंह भी मौजूद थे।