Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 25 मार्च। पंजाब सरकार ने डिफॉल्टर राइस मिलर्स से बकाया वसूली और राज्य में उद्योग को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना 2025 शुरू की है। इस योजना के तहत लुधियाना पश्चिम जिले में पनग्रेन एजेंसी के राइस मिलर राकेश कांसल ने अपनी मिल “श्री गणपति राइस एंड जनरल मिल, रायकोट” से संबंधित वर्ष 2010-11 के खातों का निपटारा कर लिया है। जिला प्रबंधक पनग्रेन-कम-जिला नियंत्रक, खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले सरताज सिंह चीमा ने बताया कि विभाग और मिलर के बीच पिछले 15 वर्षों से अदालत में मामला लंबित था। ओटीएस 2025 योजना के तहत मिलर द्वारा आवश्यक बकाया राशि सरकारी खाते में जमा करवाने के बाद उन्हें “नो ड्यूज सर्टिफिकेट” जारी किया गया। उन्होंने कहा कि यह योजना मिलर्स के लिए सरल, पारदर्शी और पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया पर आधारित है। इच्छुक मिलर्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट anaajkharid.in या संबंधित जिला कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। राकेश कांसल ने इस योजना को बेहद लाभकारी बताते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे मुकदमे के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा था। उन्होंने इस पहल के लिए पंजाब सरकार का आभार जताया।