Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सरकार की चार साल की जन-हितैषी उपलब्धियों से जनता को कराया अवगत
जीरकपुर 26 March : पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हलके में लोगों के साथ सीधा संवाद शुरू किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों और इलाकों में जाकर जनता से मुलाकात की और सरकार की जन-हितैषी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने पिछले चार वर्षों में लोगों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य के लोगों को 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य गारंटी, महिलाओं को सम्मान स्वरूप 1000 और 1500 रुपये देने का वादा, स्कूल ऑफ एमिनेंस के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा आम आदमी क्लीनिकों के जरिए मुफ्त इलाज जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 600 यूनिट तक सब्सिडी के साथ शून्य बिजली बिल मिल रहे हैं। इसके अलावा, सरकार द्वारा 65,000 से अधिक युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 90,000 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बुनियादी ढांचे के विकास के तहत लगभग 45,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है, जो उनके सम्मान का प्रतीक है। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी और 1 किलो सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके घरों के चूल्हे जलते रहें।