Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/28/मार्च। जगरांव के मोहल्ला माई जीना में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान इकबाल सिंह उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी और परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार, इस मौत के पीछे मुख्य कारण नशे का सेवन माना जा रहा है। दो युवक घर छोड़कर गए, कुछ देर बाद हुई मौत मृतक के पिता बलदेव सिंह और चाचा हरी सिंह ने भारी मन से जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और नशे का आदी था। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे मोहल्ले के ही दो युवक इकबाल को उनके घर छोड़कर गए थे। इस घटना के थोड़ी देर बाद ही इकबाल की मौत हो गई। मोहल्ला निवासियों का फूटा गुस्सा:- पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल इस घटना के बाद इलाका निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। मोहल्ला निवासी अमरनाथ और अन्य लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस द्वारा इक्का-दुक्का नशा तस्करों को काबू किया भी जाता है, तो वे जल्द ही छूटकर वापस अपने इसी काले कारोबार में लग जाते हैं। मोहल्ला निवासियों ने दावा किया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी उनके मोहल्ले के 4-5 नौजवान नशे की भेंट चढ़कर अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई:-घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार बनती सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।