Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
श्रीनगर/यूटर्न/28 मार्च। मौसम विज्ञान केंद्र मेट्रोलॉजिकल सेंटर श्रीनगर ने शनिवार को बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान Jammu and Kashmir में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ मुख़्तार अहमद ने समाचार एजेंसी कश्मीर न्यूज़ कार्नर (केेऐनसी ) के अनुसार बताया कि 28 से 30 मार्च के बीच शाम के समय आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, मैदानों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकांश स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च की रात से 30 मार्च की रात तक गरज, बिजली और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी के छोटे दौर हो सकते हैं। 1 से 2 अप्रैल के बीच मौसम आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा और कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 3 से 4 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि 5 से 7 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 28 से 30 मार्च की रात के दौरान उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की भी संभावना जताई गई है। किसानों को 29 और 30 मार्च के दौरान कृषि कार्य स्थगित करने की सलाह दी गई है, जबकि यात्रियों को यातायात संबंधी सलाह का पालन करने और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाने के लिए कहा गया है।