Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ : वार्ड 23 की पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने आज सेक्टर 43 की ग्रीन बेल्ट में नेबरहुड पार्कों और ग्रीन बेल्टों में स्थापित सीटिंग बेंचों के नीचे एक हजार कोटा स्टोन के प्लेटफॉर्म लगाने का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एरिया पार्षद प्रेमलता ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म स्थानीय निवासियों की मांग पर लगाए जा रहे हैं। बारिश के मौसम में इन प्लेटफॉर्मों से बेंचों के नीचे पानी भरने की समस्या समाप्त हो जाएगी तथा पार्कों की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के हर पार्क और ग्रीन बेल्ट को और अधिक सुविधाजनक एवं सुंदर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समारोह में एक्सियन प्रीतपाल सिंह, एसडीओ हिमांशु, जेई सनी, आरडब्ल्यूए प्रधान, श्री राजेश राय, अशोक पराशर, विक्रम चोपड़ा, एम.एस. भल्ला, राजेश हांडा, लोकेश चोपड़ा, आर.के. नैयर, अवतार सिंह, उमा शर्मा, सुषमा, मंजू, सुनीता, मुकेश देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए पार्षद प्रेमलता का आभार व्यक्त किया।