Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ब्रांड फैक्टरी कहलाने वाले डॉ. संजीव जुनेजा ने सांझे किए अंबाला की गलियों से दुबई तक के सफर के मंत्र
लुधियाना, 27 मार्च : लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन (LMA) ने रैडिसन ब्लू होटल में “ब्रांड इस द न्यू फैक्टरी : हाउ इंडियन बिजनेसस मस्ट बिल्ड ब्रांड्स टू विन द फ्यूचर ” विषय पर एक इम्पैक्टफूल सैशन का आयोजन किया। सैशन के आकर्षण का केंद्र ब्रांड फैक्टरी के नाम से मशहूर उद्योगपति एवं एसबीएस ,दिविसा हर्बल्स ग्रुप के फाउंडर डॉ. संजीव जुनेजा रहे जिन्होंने ब्रांड निर्माण और इंटरपनयॉरशिप के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे चाय-कॉफी के साथ नेटवर्किंग से हुई। अपने संबोधन में डॉ. जुनेजा ने कहा कि आज के कॉम्पिटिशन के दौर में केवल पूंजी नहीं, बल्कि क्लियर विजन, निरंतरता और छोटे स्तर से शुरुआत करने का साहस ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय उद्देश्यपूर्ण शुरुआत करने, समस्याओं के समाधन , काम पर फोकस और ग्राहकों के साथ विश्वासपूर्ण संबंध बनाने की सलाह दी। जुनेजा ने स्कूटर पर अम्बाला की गलियों से शुरू होकर दुबई तक एसबीएस समूह के सफर के खट्टे मीठे अनुभवों की साँझा किया। वही उन्होंने बताया की पहली बार रिटेलरों का कॉन्फिडेंस जितने के लिए पहले आर्डर की पेमेंट ना कर कम्पनी को दूसरे आर्डर से पेमेंट के भुगतान करने जैसे फैंसले भी लिए। मल्टिनैशनल कम्पनी इमामी को केशकिंग हेयर आयल जैसा सफल ब्रांड डॉ ऑर्थो , पेट साफा के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मैन्स के लिए ऑनलाइन प्रोडक्ट बैड मैन जैसा स्ट्रांग ब्रांड स्थापित करने के टिप्पस पर बातचीत की । जुनेजा ने कहा की समय के साथ आज चुनोतिया भी बदल चुकी है लेकिन कंसिस्टेंसी और विजन साफ़ हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। कार्यक्रम का संचालन सवनीत चावला और अभा सिकरी ने किया, जबकि संस्था प्रेजिडेंट स्वरूप गौरव मुंजाल डा जुनेजा का वेलकम किया जबकि अश्विन नागपाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों, छात्रों और व्यवसायिक पेशेवरों ने भाग लिया।