Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/30 मार्च। चंडीगढ़ रोड कोहाडा चौंक के समीप नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में आज एकादशी पर विशाल श्याम संकीर्तन व रक्तदान कैंप का आयोजन ट्रस्टी प्रदीप मित्तल ,संदीप अग्रवाल, एल.आर.मित्तल,अनिल मित्तल की अध्यक्षता में लगाया जा रहा है।जिसकी तैयारियों को लेकर एक मीटिंग प्रदीप मित्तल,अनिल मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जानकारी देते हुए अनिल मित्तल ने बताया कि बाबा श्याम को एकादशी अति प्रिय है।एकादशी पर अमृतसर के यदुवंशी ब्रदर्स व आस्ट्रेलिया के देव चंचल द्वारा सायं 5.30 बजे से श्याम बाबा का गुणगान किया जायेगा।इस दौरान बाबा श्याम जी का देसी व विदेशी फूलों से श्रंगार किया जायेगा। विशेष रूप से बाहर से आए कारीगरों द्वारा पूरे मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।जो कि आकर्षण का केंद्र होगा।मित्तल ने बताया कि वही नर सेवा नारायण सेवा के तहत मंदिर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान कैंप व फ्री मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया जा रहा है।जिसमें ब्लड शुगर, बी.पी., बी एम आई व अन्य चैकअप किए जायेंगे और जरूरतमंदों मरीजों को दवाइयां मुफ्त दी जाएगी।ट्रस्ट की ओर से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया जाएगा।वही महोत्सव में आने वाले बच्चों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।इस मौके पर मुनीश बाजारी,अमित बांसल तरसेम लाल , और एस.एच.ओ मोती नगर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।