Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कुरुक्षेत्र/यूटर्न/31 मार्च। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी), अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन तथा अग्रोहा धाम वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्टील मैन ओपी जिंदल की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर समाज के लोगों ने उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंगला ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ओपी जिंदल केवल एक उद्योगपति नहीं, बल्कि कर्मयोगी और समाज के सच्चे सेवक थे। उनका व्यक्तित्व धार्मिक, सामाजिक और दानी प्रवृत्ति का था। वे एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श पिता थे। सिंगला ने कहा कि स्टील मैन ओपी जिंदल मशीनों से बात करते थे। वे सचमुच कमाल के इंसान थे, जिनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमेशा रहेगा। मैसी के प्रधान मुनीष मित्तल ने उन्हें याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि बाऊ जी जैसे लोग सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। वे तूफानों से टकराने वाले मजबूत व्यक्तित्व के मालिक थे, लेकिन दिल से बेहद सरल, निष्कपट और विनम्र इंसान थे। वास्तव में वे कुन्दन जैसे व्यक्तित्व के धनी थे। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला प्रधान अशोक गर्ग ने भी साथियों सहित श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अग्रोहा वैश्य समाज के कुरुक्षेत्र जिला प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि ओ पी जिंदल एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ एक कुशल इंजीनियर और संघर्षशील व्यक्तित्व के प्रतीक थे। वे कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले सच्चे जनसेवक थे और उनका जीवन आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर समाज सेवी सेवानिवृत्त प्राध्यापिका मंजू बाला सिंगला, संजीव गर्ग, विजय गर्ग, जंग बहादुर सिंगला, विनय गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद बंसल, अजय गुप्ता, सचिन सिंगला, निशी गुप्ता, विपिन गर्ग, सुमित गर्ग, योगेश गर्ग सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे