Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/2अप्रैल।अमलाला घग्गर नदी पर स्थित पुल, जो ओवरलोड टिप्परों के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, उसकी मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा बड़े स्तर पर आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह मरम्मत कार्य घड़मवाले बाबा की कारसेवा के सहयोग से शुरू किया जाएगा, क्योंकि उक्त पुल का निर्माण भी उनके माध्यम से ही कराया गया था। इसके साथ ही गांव में पंजाब सरकार के खिलाफ पिछले नौ दिनों से धरना जारी है। धरनाकारियों का आरोप है कि डी-सीलिंग के नाम पर घग्गर नदी में अवैध खनन किया जा रहा था, जो धरना शुरू होने के बाद बंद हो गया है। हालांकि, खनन में लगे ओवरलोड टिप्परों के कारण पुल और सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल सरकारी नहीं, बल्कि लोगों के सहयोग और कारसेवा से बनाया गया था, इसलिए अब इसकी मरम्मत के लिए भी लोग स्वयं आगे आ रहे हैं। पूर्व सरपंच बलिहार सिंह बली ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए उपयोग में आने वाली तार की व्यवस्था एन.के. शर्मा द्वारा की जा रही है, जबकि भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी द्वारा भी सहयोग राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि गांव और आसपास के लोग खुले दिल से सहयोग कर रहे हैं, जिससे यह सामूहिक प्रयास शीघ्र ही सफल होगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि इस नेक कार्य में योगदान देकर क्षेत्र की सामूहिक संपत्ति को बचाने में अपना सहयोग दें।