Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 2अप्रैल। मोहाली जिले के अंतर्गत ज़ीरकपुर, नयागांव, खरड़ और आसपास के क्षेत्रों के निवासी इन दिनों गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को लगातार कई दिनों से 10 घंटे से अधिक लंबे बिजली कट झेलने पड़ रहे हैं, जिन्हें मेंटेनेंस के नाम पर लागू किया जा रहा है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब तक कोई ठोस समाधान नहीं दिया है, जिससे लोगों में भारी रोष है। वहीं दूसरी ओर, चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता बिजली मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनके दोहरे रवैये को उजागर करता है। भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आप का असली चेहरा है। उन्होंने कहा एक तरफ पंजाब में लोग 10-10 घंटे के बिजली कट से परेशान हैं और आप सरकार पूरी तरह खामोश है, वहीं चंडीगढ़ में वही पार्टी सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए प्रदर्शन कर रही है। यह साफ तौर पर आप की दोहरी राजनीति को दर्शाता है। प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने आगे कहा कि चंडीगढ़ में AAP के पार्षद भी अब पार्टी की सच्चाई समझ चुके हैं और इसी कारण वे पार्टी छोड़ रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनावों के दौरान आप ने चंडीगढ़ के निवासियों को मुफ़्त बिजली और पानी देने का वादा किया था, लेकिन वे अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा अब जब नगर निगम चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, तो आप एक बार फिर झूठी हमदर्दी दिखाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता अब जागरूक है और उनके झूठ को पहचान चुकी है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह जनता के वास्तविक मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की राजनीतिक नौटंकी से प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।