Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
होशियारपुर दलजीत अज्नोहा होशियारपुर/यूटर्न/3 अप्रैल। इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालिका एवं सोलिस) के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने 30वें वर्ष में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 1,80,504 ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री दर्ज की है। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी की निरंतर प्रगति, मजबूत टीमवर्क और साझेदारी की मिसाल भी है। कंपनी ने 50,000 ट्रैक्टरों से शुरुआत कर 1 लाख, फिर 1.5 लाख और अब 1.8 लाख ट्रैक्टरों के आंकड़े को पार करते हुए लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। रमन मित्तल ने कहा कि यह सफलता टीम की मेहनत, अनुशासित कार्यप्रणाली और आगे बढ़ते रहने की सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कंपनी के विभिन्न विभागों ने मिलकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हर लक्ष्य को वास्तविक उपलब्धि में बदला है। उन्होंने अपने संदेश में कंपनी के कर्मचारियों, डीलर पार्टनर्स और विशेष रूप से किसानों का आभार व्यक्त किया, जिनके विश्वास ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि मजबूत साझेदारी और विश्वास के साथ हर मंजिल आसान हो जाती है और अब कंपनी का लक्ष्य रुकना नहीं, बल्कि और आगे बढ़ना है। “जब साथ ही इतना मजबूत हो, तो हर मंजिल पास लगती है – अब रुकना नहीं है।”