Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/4 अप्रैल। करनाल के सेक्टर-6 स्थित सरकारी कॉलेज चौक पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कुलबीर सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी द्वारा संदिग्ध काले शीशों वाली कार को रुकने का इशारा करने पर चालक ने आदेश मानने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पुलिसकर्मी कार के बोनट पर गिर गए और अपनी जान बचाने के लिए उसे पकड़कर लटके रहे, जबकि चालक उन्हें काफी दूरी तक लेकर भागता रहा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में चालक ने गाड़ी बैक कर मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर आरोपी को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि चालक नाबालिग था और कार बिना नंबर प्लेट के थी। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है।