Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब / यूटर्न/ 6अप्रैल। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। गैस संकट के चलते खाने-पीने की चीजों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। जालंधर में रोटी, दाल मखनी और चाइनीज आइटम 2 से 20 रुपए तक महंगे हो गए हैं, जबकि चाय, बर्गर और रोल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। लुधियाना में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हैं। कई रेहड़ी-फड़ी वाले काम बंद करने को मजबूर हो गए हैं, जबकि कुछ ने रोटी का साइज छोटा कर दिया है। अमृतसर में छोले-भटूरे 10 रुपए तक महंगे हो गए हैं, वहीं बठिंडा और कपूरथला में भी दाल, रोटी, चाय और फास्ट फूड के दाम बढ़े हैं। छोटे कारोबारियों का कहना है कि महंगे गैस सिलेंडर के कारण उनकी लागत बढ़ गई है। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ-साथ ब्लैक में भी यह 4000 रुपए तक मिल रहा है। कई जगह घरेलू सिलेंडर भी 2000 रुपए तक पहुंच गया है, जिससे व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा कच्चे माल दाल, तेल, चावल और चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी और पैकेजिंग मटीरियल की लागत दोगुनी होने से भी खाने के दाम बढ़ रहे हैं। बढ़ती लागत के कारण होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड संचालक या तो कीमतें बढ़ा रहे हैं या कारोबार बंद कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।