Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
संवाददाता: कुलदीप सैनी चंडीगढ़, 8 अप्रैल : Anurag Singh Thakur ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें और उद्यमिता को अपनाकर देश के विकास में योगदान दें। वे चंडीगढ़ स्थित मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि आज भारत Narendra Modi के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय युवाओं के लिए अवसरों से भरा हुआ है। देश के युवा शिक्षा, विज्ञान, नवाचार और सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता का उपयोग समाज और देश की सेवा में करें। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत का अमृतकाल आने वाले 25 वर्षों के लिए निर्णायक है और इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अंत में उन्होंने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।