Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/10 अप्रैल। जालंधर में अपनी प्रेग्नेंट बीवी को अस्पताल लेकर जा रहे एक टैक्सी ड्राइवर का नाके पर तैनात पुलिस अफसरों ने सीटबेल्ट ना लगाने पर चलान कर दिया। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी गर्भवती बीवी की हालत काफी नाज़ुक थी और वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा था । लेकिन जैसे ही वह नाके पर पहुंचा तो वहां पर मौजूद पुलिस अफसरों ने उसे रोक लिया और सीट बेल्ट का हवाला देते हुए चालान काटने की जिद पर अड़ गए। उसने पुलिस वालों को मेडिकल रिपोर्ट दिखाई और हाथ जोड़कर मिन्नते भी की कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसे तुरंत इलाज की जरूरत है, उसे जाने दिया जाए। लेकिन पुलिस वालों ने उसे जाने नहीं दिया, जिसकी वजह से उसकी पत्नी और बच्चे की जान खतरे में पड़ गयी। पीड़ित का कहना है कि इमरजेंसी के समय नियम से ज्यादा जान बचाना जरूरी होता है। जब उन्होंने ने पुलिस अफसरों की वीडियो बनानी शुरू की तो पुलिसकर्मी अपनी चाबियाँ और एक्टिवा छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि पुलिसकर्मियों ने शराब पी रखी थी।