Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/12 अप्रैल। पंजाब में 8वीं कक्षा में टॉप करने वाली तीनों छात्राओं से सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की है। तीन छात्राओं को उनके परिजनों सहित सीएम रिहायश पर बतौर मेहमान बुलाया गया था। इस मौके पर सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी मौजूद रहीं। सीएम ने छात्राओं के साथ बातचीत की और उनके अनुभवों को जाना। फिर उन्हें सम्मानित किया गया। यह अपने आप में एक नई पहल है। सीएम पंजाब का वैसे आज बठिंडा और पठानकोट का दौरा था, लेकिन उससे पहले सीएम ऑफिस की तरफ से इन बच्चों को बुलाया गया था।पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह से लेकर शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने हर बच्चे से उनके तजुर्बे जाने। उनके पैरेंट्स को बधाई दी। सीएम ने स्टूडेंट्स को नसीहत दी कि वे पूरी मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखें। सरकार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बारे लिखा कि - आज चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा के नतीजों में पूरे राज्य में अव्वल रहने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस खास मौके पर उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी दिल से बधाई दी। इस बार के परिणामों में पहला स्थान एक भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की होनहार बेटी ने हासिल किया है, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर टाइल्स की दुकान चलाने वाले और एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की बेटियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। ये परिणाम साफ दर्शाते हैं कि आम और साधारण परिवारों के बच्चे अब शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इन बच्चों का आत्मविश्वास, मेहनत और लगन देखकर बेहद खुशी और गर्व महसूस हुआ। ---