Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पठानकोट/यूटर्न/13 अप्रैल। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर राजस्थान के 2 युवकों सहित 3 चोरों ने सो रहे कश्मीरी कैंटर ड्राइवर के पास से कैश व मोबाइल फ़ोन चुरा कर फरार हो गए। कैंटर ड्राइवर जावेद अहमद नजार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने कैंटर में पठानकोट से पोल्ट्री लोड करने के लिए आया था। शनिवार देर रात मौसम खराब होने की वजह से उसने अपनी गाड़ी माधोपुर हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर दी। उसके साथ उसका दोस्त तनवीर भी था और दोनों कैंटर के कैबिन में ही सो गए। करीब सुबह 3 बजे आहट की वजह से उसकी आंख खुल गयी। उसने देखा कि दो युवक उसकी गाड़ी से नीचे उतरे और मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए । जावेद ने बताया कि चोर गाड़ी से उसका मोबाइल और 10 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। जावेद ने थाना सुजानपुर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर नाकाबंदी करके सरबजीत, सनी और बोबी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।