Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
टॉक शो में ग्रीन बिल्डिंग्स और निवेश अवसरों पर पर मंथन, 100 लक्की विजिटरों ने जीती हलवारा से दिल्ली की एयर टिकट
लुधियाना, 12 अप्रैल: रियल एस्टेट उद्योग में फॉर्च्यून पैनोरा 2026 – द प्रॉपर्टी फेस्ट ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। इस भव्य और सुव्यवस्थित प्रदर्शनी की चर्चा अब देशभर के प्रॉपर्टी सेक्टर में हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब के रियल एस्टेट क्षेत्र में लंबे समय से ऐसे संगठित और उच्च स्तरीय प्रॉपर्टी शो की कमी थी, जिसे जनहितैषी ग्रुप और यूटर्न टाइम डेली ने सफलतापूर्वक पूरा किया। मंदी के दौर के बावजूद, इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 6,000 से अधिक गुणवत्तापूर्ण विजिटर्स की उपस्थिति ने इसकी सफलता को प्रमाणित किया। शानदार फुटफॉल और प्रभावी आयोजन के चलते यह प्रदर्शनी क्षेत्र की सबसे जीवंत रियल एस्टेट एक्सपो बनकर उभरी। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर टॉक शो आयोजित किए गए। 10 अप्रैल को आयोजित सत्र में Himanshu Jain सहित कई प्रमुख बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और ग्लोबल वार्मिंग व ग्रीन बिल्डिंग्स जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डीसी हिमांशु जैन ने कहा, *“ग्रीन बिल्डिंग्स केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी हैं। सतत विकास ही भविष्य का आधार है।” वहीं Vivek Mahajan ने अपने विचार रखते हुए कहा, “ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखकर बनाई गई इमारतें ही आने वाले समय में रियल एस्टेट की असली पहचान बनेंगी। कार्बन क्रेडिट का बढ़ता महत्व ग्रीन बिल्डिंग्स को निवेश के दृष्टिकोण से और अधिक आकर्षक बना रहा है।” टॉक शो के सरप्राइज स्पीकर Hemant Sood ने कहा, *“ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर न केवल पर्यावरण को बचाता है, बल्कि निवेशकों को दीर्घकालिक लाभ भी प्रदान करता है।” प्रदर्शनी के दौरान आयोजकों ने हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने की खुशी में 100 लक्की विजिटर्स के लिए हलवारा से दिल्ली हवाई यात्रा टिकटों के ड्रा की घोषणा की। लक्की ड्रा की शुरुआत डीसी हिमांशु जैन ने की, जिसमें उन्होंने पहले 21 विजेताओं के नाम निकाले, जबकि हेमंत सूद ने 11 विजेताओं की घोषणा की। इस दौरान CREDAI लुधियाना के चेयरमैन मोहिंदर गोयल, एम्मार इंडिया से गौरव दत्ता, जसनप्रीत चावला (सोलिटेयर होम्स), वेस्टर्न लिविंग से हिमांशु क्वात्रा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रदर्शनी में पहुंचे बुद्धिजीवियों और विजिटर्स ने इस आयोजन को बेहद सराहा।