Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 06 Jan : प्रदेश में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर मनफूल सिंह के नेतृत्व में पटियाला चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें छोटे और बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों को कम करना और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा। इस मौके पर इंस्पेक्टर मनफूल सिंह के साथ एएसआई सतीश कुमार के अलावा ट्रैफिक पुलिस कर्मी कुलविंदर सिंह, सोहनलाल, कृष्ण कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस टीम ने बसों, ऑटो रिक्शा, ट्रकों और निजी वाहनों को रोक-रोक कर उन पर रिफ्लेक्टर लगाए और वाहन चालकों को इसके महत्व की जानकारी भी दी। इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि सर्दियों के मौसम में घना कोहरा छा जाने से सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में अक्सर पीछे से आने वाले वाहन चालक आगे चल रहे वाहन को समय पर नहीं देख पाते, जिससे टक्कर और गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगे होने से वे अंधेरे और कोहरे में भी दूर से चमकते हुए दिखाई देते हैं, जिससे पीछे से आने वाले चालक को समय रहते वाहन का अंदाजा लग जाता है और वह सावधानी बरत सकता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पटियाला चौक क्षेत्र में करीब 100 छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। खासतौर पर भारी वाहनों और सार्वजनिक परिवहन के साधनों पर ध्यान दिया गया, क्योंकि इनसे होने वाली दुर्घटनाओं में नुकसान ज्यादा होता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यह भी समझाया गया कि रिफ्लेक्टर लगवाना केवल नियमों की पूर्ति नहीं, बल्कि उनकी और अन्य लोगों की जान बचाने का एक अहम साधन है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और व्यस्त सड़कों पर भी चलाया जाएगा। साथ ही, वाहन चालकों से अपील की गई कि वे स्वयं भी अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं, गति सीमा का पालन करें और कोहरे के समय फॉग लाइट व डिपर का सही उपयोग करें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके। बॉक्स सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस की अपील कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएं वाहन पर रिफ्लेक्टर और फॉग लाइट अनिवार्य रूप से लगवाएं ओवरटेक करने से बचें ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाएं