Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला के एएसआई परविन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम के लिए क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सुरजपुर से सुखोमाजरी बाईपास के पास एक ट्रक में दो व्यक्ति चूरा पोस्त (भुक्की) लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक को काबू किया और उसमें सवार दो व्यक्तियों की पहचान जसपाल सिंह (उम्र 36 वर्ष, निवासी गांव किरतपुर, कालका) व तरसेम सिंह (उम्र 46 वर्ष, निवासी गांव प्रेमपुरा, कालका) के रूप में की। राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी ली गई। मौके पर पहुंचे ईटीओ सचिन सैहरावत (नोडल अधिकारी नडीपीएस ) की निगरानी में ट्रक की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक कट्टे से 8 किलो 235 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को मौके पर ही सील कर कब्जे में लिया गया तथा ट्रक को भी जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पिंजौर में धारा 15 (b) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे यह नशीला पदार्थ राजस्थान से लेकर आए थे। इस खुलासे के आधार पर सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश की जा रही है , आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला अमरिंदर सिंह ने कहा कि,“पंचकूला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को ट्रेस किया जा रहा है और सप्लायर तक पहुंचकर इस अवैध धंधे को जड़ से खत्म किया जाएगा। जिला में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। आमजन से अपील है कि नशा संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।