Uturn Time
Breaking
पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू जीरकपुर व्यापार मंडल के चेयरमैन ने स्टेट अवार्डी किसान फतेह सिंह सैनी को किया सम्मानित गुलमोहर एवेन्यू में गैस सिलेंडर में आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा गाजीपुर रोड पर खेतों में लगी आग से जीरकपुर धुएं में घिरा बलटाना में खाटू श्याम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य भजन संध्या व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन आंचल स्कूल सेक्टर 41 के छात्रों ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा के नतीजों में शानदार किया प्रदर्शन जीएमसीएच-32 में नव नियुक्त जॉइंट डायरेक्टर पालिका अरोड़ा का स्वागत चंडीगढ़ पुलिस की बम डिटेक्शन टीम में बड़ी खामी, आठ जवान बिना प्रशिक्षण के तैनात हिमाचल महासभा ने मनाए वार्षिक समारोह, हिमाचल दिवस एवं विक्रमी संवत बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बिखेरा अपने सुरों का जादू
Logo
Uturn Time
जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स, यूटी चंडीगढ़ ने शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान में हो रही देरी के विरोध में 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे यूटी सचिवालय पार्किंग, सेक्टर-9 में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यूनियन ने कहा कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने और आश्वासन मिलने के बावजूद शिक्षकों के सेवा संबंधी महत्वपूर्ण मामले अब तक लंबित हैं, जिससे शिक्षकों में आर्थिक परेशानी, असंतोष और भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। यूनियन ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत वोकेशनल शिक्षकों की तुरंत जॉइनिंग, जुलाई 2025 से लंबित 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने, यूटी कैडर शिक्षकों को हाफ-पे लीव देने, गेस्ट व कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों का नियमितीकरण, सभी वर्गों की पदोन्नति, आकस्मिक छुट्टियों में वृद्धि, CGHS कार्ड जारी करने, कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू और बकाया वेतन जारी करने की मांग उठाई है। यूनियन ने आरोप लगाया कि शिक्षकों से जुड़े मामलों की फाइलें अनावश्यक आपत्तियों के कारण रोकी जा रही हैं, जिससे स्कूलों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा तथा प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।