Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बिखेरा अपने सुरों का जादू
गुरुग्राम 20 Apr - बेहतरीन पढ़ाई व बेस्ट प्लेसमेंट से सफलता का परचम लहराने वाले वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में जेनिथ 2026 सेलिब्रिटी नाईट का धमाकेदार अंदाज में आयोजन हुआ । वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेलिब्रिटी नाईट कार्यक्रम में बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और लविंग सिंगर मीका सिंह ने जेनिथ 2026 सेलिब्रिटी नाईट में अपनी सुरीली आवाज व एक्टिंग के दमदार परफॉर्मेंस में 'ढिंका चिका', 'जुम्मे की रात,' 'आंख मारे ओ लड़की आंख मारे', 'मौजा ही मौजा, 'आपका क्या होगा जनाबे आली', 'जिसको चाहे पागल कर दे', और 'ये शाम मस्तानी' जैसे सुपरहिट गानों से दर्शकों को पूरी तरह समा बांधे रखा। मीका सिंह के फिल्मी गीतों पर दर्शक थिरकते रहे। पंडाल में उपस्थित कॉलेज के एमसीए, एमबीए, एम.टेक, बी.टेक, बीबीए, बीसीए और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों और कॉलेज स्टाफ ने बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के मंच पर पहुंचने पर तालियों से उनका स्वागत किया। वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर इस तरह सेलिब्रिटी नाईट के आयोजन में बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर जैसे यो यो हनी सिंह, इक्का सिंह, सिंगर बोहेमिया, मोहित चौहान, पंजाबी सुपरस्टार सिंगर गिप्पी ग्रेवाल, बॉलीवुड के लोकप्रिय डीजे अकील, मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक, बॉलीवुड अभिनेत्री और डीजे उदिता गोस्वामी व बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम आदि को बुला चुके हैं क्योकि विद्यार्थियों के सर्वांगिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और मनोरंजन भी जरूरी होता है । आपको बता दें कि वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से एफिलिएटेड कॉलेज है और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अप्रूव्ड कॉलेज है जो बी.टेक के रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि और एम.टेक के सिविल में कंप्यूटर एडेड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि मार्केट्स और इंडस्ट्री सेक्टर की डिमांड के अनुसार रोजगारयुक्त नए कोर्सेज का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है ।