Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज डेराबस्सी 06 Jan : पुलिस थाना डेराबस्सी में दर्ज एफआईआर नंबर 3 दिनांक 04 जनवरी 2026 के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह मामला धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में नामजद आरोपी लव बख्शी पुत्र अशोक बख्शी, निवासी गांव टापरिया, तहसील रायपुर रानी, जिला पंचकूला (हरियाणा) से पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने 04 जनवरी 2026 को आरोपी की निशानदेही पर बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। इसके बाद 05 जनवरी 2026 को पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए टीवीएस एक्टिवा स्कूटी नंबर HR 71 J 3359 को बरामद किया। वहीं, 06 जनवरी 2026 को पुलिस को एक और सफलता मिली, जब हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर HR 99 VX (T) 3778 को भी अपने कब्जे में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए सभी वाहन चोरी के मामलों से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा वाहनों के मालिकों की पहचान की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। डेराबस्सी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।