Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
Panchkula 22 Apr : नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पार्टी द्वारा श्यामलाल बंसल को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, सेक्टर-2 स्थित उनके निवास पर समर्थकों और नेताओं का जमावड़ा लग गया। ढोल-नगाड़ों, फूलों की मालाओं और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। श्यामलाल बंसल को लंबे समय से पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा, शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि उनकी साफ-सुथरी छवि और जमीनी पकड़ चुनाव में पार्टी को मजबूती देगी। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पार्टी ने गुटबाजी को खत्म करने और जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने के लिए एक संतुलित और गंभीर चेहरे को मैदान में उतारा है। जनहित देसी से खास बातचीत में बंसल ने कहा, “मैं पार्टी का आभारी हूं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरा लक्ष्य पंचकूला का समग्र विकास और पारदर्शी प्रशासन है।” कार्यकर्ताओं का भी मानना है कि उनके अनुभव से शहर को नई दिशा मिलेगी।