Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शहर के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली के वॉकिंग ट्रैक पर कार दौड़ाने वाले युवक को अदालत से सख्त संदेश मिला है। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी को न केवल जुर्माना भरने का आदेश दिया, बल्कि उसी स्थान पर सामुदायिक सेवा करते हुए सफाई करने की सजा भी सुनाई है। यह मामला तब सामने आया जब किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने कार्रवाई करते हुए वाहन की पहचान की और उसे जब्त कर लिया। जांच में पता चला कि कार मोहाली निवासी साहिल कौशल चला रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही करीब 16 हजार रुपये का चालान किया था। वहीं, अदालत ने खतरनाक ड्राइविंग के मामले में 5 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन तक लेजर वैली में सफाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आदेश नगर निगम को भेज दिए गए हैं, जो रोजाना उसकी उपस्थिति दर्ज करेगा और सजा पूरी होने के बाद रिपोर्ट अदालत में पेश करेगा। यह फैसला सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही और स्टंट करने वालों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।