Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सेक्टर-40 की विभिन्न मार्केटों में रोशनी की समस्या दूर करने के लिए नई हाई मास्ट लाइट्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य की शुरुआत स्थानीय पार्षद गुरबख्श रावत ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में की। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हरजिंदर सिंह बावा ने बताया कि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को पार्षद के समक्ष उठाया गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए हाई मास्ट लाइट्स लगाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान राजबीर सिंह सहित अन्य दुकानदारों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पार्षद और नगर निगम का आभार जताया। साथ ही मार्केट में टाइल्स से जुड़ी कुछ समस्याएं भी उठाई गईं, जिस पर पार्षद ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि वार्ड की मार्केटों के विकास और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर हरजिंदर सिंह बावा, राजबीर सिंह, तरसेम शर्मा, रमेश कुमार, उमेश रॉली, भगत, चिराग, राजदीप सूर्या, राजदीप सिंह, अशोक और राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।