Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट की रहने वाली रेखा रानी ने अपना बैग खोने की घटना साझा करते हुए पुलिस से मदद की अपील की है। वीडियो में रेखा रानी ने बताया कि वह करीब 20 दिन पहले निजी काम से पंचकूला आई थीं। वापसी के दौरान वह ऑटो में बैठकर जीरकपुर पहुंचीं, लेकिन बिग बाजार के सामने लॉटरी मार्केट के पास उतरते समय जल्दबाजी में अपना बैग ऑटो में ही भूल गईं। महिला के अनुसार, बैग में करीब 2 तोला सोना और कुछ नकदी थी। बैग का ध्यान आने पर उन्होंने तुरंत उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह थाना जीरकपुर पहुंचीं, जहां मौजूद पुलिस कर्मी ने उनसे ऑटो का नंबर या चालक की फोटो लाने को कहा। रेखा रानी ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर काफी देर तक बैग तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार निराश होकर वह अपने घर मलोट लौट गईं। घर पहुंचने के बाद उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस विभाग को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत को मार्क कर थाना जीरकपुर भेज दिया गया है। अब वीडियो के जरिए महिला ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। बॉक्स आखिर क्यों नहीं उसी वक्त पुलिस ने दिखाई तत्परता? पीड़ित महिला के अनुसार, जब वह तुरंत थाना पहुंची तो उसे ऑटो का नंबर या चालक की फोटो लाने को कहा गया। ऐसे में सवाल उठता है कि मौके पर ही पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू नहीं करनी चाहिए थी? स्थानीय लोगों का कहना है कि बिग बाजार और लॉटरी मार्केट जैसे व्यस्त इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी मदद से ऑटो की पहचान की जा सकती थी। यदि शुरुआती समय में ही कार्रवाई होती, तो बैग मिलने की संभावना अधिक थी। अब 20 दिन बीत जाने के कारण जांच और भी मुश्किल हो गई है। “मैं चेक करवा लेता हूं। मेरे संज्ञान में यह मामला अभी आया है।” — इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह, थाना प्रभारी, जीरकपुर