Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। शहर की सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने के संकल्प को दोहराते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवकों को कड़ा सबक सिखाया। यह घटना दिनांक 22 अप्रैल, सेक्टर-1 स्थित मदर टेरेसा साकेत हॉस्पिटल के पास की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह अपने निजी वाहन से वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बाइक पर पड़ी जिस पर तीन युवक सवार थे। गौर करने वाली बात यह थी कि बाइक की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ (टेमपर्ड) की गई थी ताकि उसकी पहचान छुपाई जा सके। डीसीपी ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए बाइक को मौके पर ही रुकवा लिया। उन्होंने सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक का 25 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान काटा और वाहन को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया। इस कार्रवाई के बाद युवाओं और आमजन को कड़ा संदेश देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा: युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि यातायात नियमों का पालन करना उनकी अपनी सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था के लिए अनिवार्य है। नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करना या उसे छिपाना यातायात नियमों की उल्लंघना है। कोई भी व्यक्ति यह न सोचे कि वह नंबर छिपाकर पुलिस की पैनी नजर से बच सकता है। हमारी टीमें आधुनिक तकनीक और सक्रियता से ऐसे हर वाहन पर नजर रख रही हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने आगे स्पष्ट किया कि सभी पुलिस टीमों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जाली या टेमपर्ड नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और उन्हें बिना उचित दस्तावेजों व नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने न दें। पंचकूला पुलिस का लक्ष्य सड़कों को सुरक्षित बनाना है और इसके लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई का सिलसिला भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।