Uturn Time
Breaking
नगर परिषद दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी हरमिलाप नगर फेस-3 में दूषित पानी से हाहाकार रॉन्ग साइड से आए ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर नशा करने के आरोप में युवक काबू, डोप टेस्ट में मोर्फिन पॉजिटिव एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करना होगा डयूटी का निर्वहन:ज्योति बैंदा नशों के खिलाफ व जागरुकता के लिए भाषण मुकाबले आयोजित लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज में “फेयरवेल पार्टी 2026 – ग्लो अप” का आयोजन किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई: SDM मैरिज पैलेसों में फायर सेफ्टी पर सवाल, लोगों में डर और नाराजगी जीरकपुर में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार ढकोली में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका ढकोली पुलिस की कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार, 6 ग्राम हेरोइन बरामद
Logo
Uturn Time
ढकोली स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में मंगलवार को एक 23 वर्षीय युवक को मृत अवस्था में लाए जाने का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुमन रविदास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला था और फिलहाल जीरकपुर की बाजीगर बस्ती में परिवार के साथ रह रहा था। परिवार में उसकी मां, पत्नी और छह महीने की एक मासूम बेटी है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इंजेक्शन से करता था नशा परिजनों के अनुसार सुमन पिछले 2-3 वर्षों से नशे का आदी था और इंजेक्शन के माध्यम से नशा करता था। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले उसने घर पर ही नशे का इंजेक्शन लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। अस्पताल लाने में हुई देरी परिवार के मुताबिक हालत बिगड़ने के बावजूद उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें डर था कि अस्पताल जाने पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जब उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई, तब उसे ढकोली के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती तौर पर युवक की मौत का कारण नशे का ओवरडोज माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।