Uturn Time
Breaking
ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं शंघाई में ‘चाइना साइकिल शो 2026’ में भाग लेने जाएगा फिको का 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है एआईएफ योजना : मोहिंदर भगत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है बठिंडा पुलिस ने 04 अवैध हथियारों सहित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
Logo
Uturn Time
जीरकपुर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चंडीगढ़ मार्का की शराब बरामद की गई है, जिसे वह शहर में बेचने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार एक्साइज़ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काले रंग के स्कूटर (नंबर CH-01CA-3125) पर चंडीगढ़ से अवैध शराब लाकर जीरकपुर में सप्लाई करने वाले हैं। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान बताए गए नंबर का स्कूटर आता दिखाई दिया, जिसे टीम ने रुकवाया। स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों में से एक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान अमन कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी विकास नगर, मौली जागरां के रूप में बताई। पुलिस ने जब स्कूटर की तलाशी ली तो उसमें से ‘999 व्हिस्की’ ब्रांड की 9 बोतलें बरामद हुईं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह शराब चंडीगढ़ मार्का की है, जिसे अवैध रूप से जीरकपुर में बेचने के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटर समेत शराब को कब्जे में लेकर थाना जीरकपुर में जमा करवा दिया है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट की धारा 61/1/14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई हरविंदर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।