Uturn Time
Breaking
नगर परिषद दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी हरमिलाप नगर फेस-3 में दूषित पानी से हाहाकार रॉन्ग साइड से आए ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर नशा करने के आरोप में युवक काबू, डोप टेस्ट में मोर्फिन पॉजिटिव एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करना होगा डयूटी का निर्वहन:ज्योति बैंदा नशों के खिलाफ व जागरुकता के लिए भाषण मुकाबले आयोजित लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज में “फेयरवेल पार्टी 2026 – ग्लो अप” का आयोजन किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई: SDM मैरिज पैलेसों में फायर सेफ्टी पर सवाल, लोगों में डर और नाराजगी जीरकपुर में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार ढकोली में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका ढकोली पुलिस की कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार, 6 ग्राम हेरोइन बरामद
Logo
Uturn Time
शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय की दूसरी मंजिल पर अचानक हुए शॉर्ट सर्किट ने कुछ समय के लिए पूरे दफ्तर में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, मंजिल पर लगे एमसीबी बोर्ड में अचानक स्पार्किंग शुरू हो गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर दूसरी मंजिल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे वहां का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। कई अधिकारी और कर्मचारी अपने काम छोड़कर बाहर आ गए और हालात सामान्य होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान जरूरी फाइलों का निपटारा भी रुक गया, जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने पहुंचकर पूरे बिजली सिस्टम की गहन जांच की और खराब हुए एमसीबी बोर्ड सहित अन्य उपकरणों की मरम्मत शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई दोबारा बहाल कर दी गई, जिसके बाद दफ्तर का काम धीरे-धीरे सामान्य हो सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस हादसे ने कार्यालय की बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए नियमित जांच और सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाना चाहिए।