Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब में पिछले कई दिनों से जारी अघोषित बिजली कटों के विरोध में वीरवार को शिरोमणि अकाली दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने कहा कि अकाली सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब को बिजली सरप्लस राज्य बनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उस समय प्रदेश में कई नए बिजली प्रोजेक्ट लगाए गए थे, जिससे बिजली की कोई कमी नहीं थी। लेकिन बाद की सरकारों ने बिजली ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) की अनदेखी की, जिसके कारण आज हालात बिगड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बठिंडा जिले में ही 12-12 घंटे तक बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है, जहां बिजली सप्लाई पूरी तरह चरमरा चुकी है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को बिजली ग्रिड और सड़कों को जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार की बदइंतजामी और लापरवाही के कारण ही यह संकट पैदा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत ठोस कदम उठाकर बिजली सप्लाई को सुचारू नहीं किया, तो शिअद इससे भी बड़ा और कड़ा संघर्ष शुरू करेगा। जिला प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर बलजीत सिंह बीड़ बहमन, दलजीत सिंह बराड़, गुरसेवक सिंह मान, राजबिंदर सिंह सिद्धू, यादविंदर सिंह यादि, कुलदीप नंबरदार, मोहनजीत सिंह पुरी, सुखदेव सिंह बराड़, बलविंदर कौर, जोगिंदर कौर, जगदीप सिंह गहरी, रोशन ज्ञाना, पार्षद मक्खन सिंह, जंगीर सिंह, नछत्तर सिंह, राजदीप सिंह सोई, मनिंदर सिंह सोढ़ी, हसरत मिट्ठू खेड़ा, भूपेंद्र भूटान, हरप्रीत राजू तग्गड, दर्शन रोमाना, भूपेंद्र सिंह चहल, एडवोकेट विक्रम सिंह वालिया, गुरप्रीत सिंह संधू, सुमित कुमार बिंटा, जगजीत सिंह भुल्लर, राजेंद्र सिंह राजू मान, नैब सिंह बराड़, इकबाल सिंह मिठड़ी, बलविंदर सिंह बल्ली, परमपाल सिंह सिद्धू, कर्मजोग सिंह मान, हरतार सिंह, प्रितपाल सिंह, रविंद्र सिंह चीमा, सुनील फौजी, नरेंद्र पाल सिंह लाडी, हरमन पाल सिंह रिंका, हरविंदर गंजू, भोला सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।