Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
व्यापारियों को राहत का भरोसा: केजरीवाल–मान बोले, अब दफ्तर नहीं, सरकार खुद बाजारों तक पहुंचेगी पंजाब/एस.ए.एस. नगर: पंजाब के व्यापारियों और दुकानदारों के लिए बड़ी पहल करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया कि अब व्यापारियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि ‘आप’ सरकार खुद उनके पास पहुंचेगी। एस.ए.एस. नगर में आयोजित पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की पहली बैठक को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने इसे वर्षों से व्यापारियों के प्रति चली आ रही उपेक्षा और “टैक्स आतंकवाद” के अंत की दिशा में निर्णायक कदम बताया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी देश तब तक तरक्की नहीं कर सकता, जब तक छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को व्यापार में आसानी और सम्मान न मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक की सरकारों ने व्यापारियों को संदेह की नजर से देखा और बेवजह परेशान किया। ‘आप’ सरकार टैक्स प्रणाली को सरल, पारदर्शी और व्यापारी-हितैषी बनाएगी तथा स्थानीय बाजारों को अपग्रेड कर वर्षों से लंबित छोटे-छोटे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दुकानदारों को देश का “सच्चा देशभक्त” बताते हुए कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और यह कमीशन उनकी भलाई, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार गांवों, कस्बों और बाजारों से चलाई जा रही है और यह पहल पंजाब में व्यापारिक सुधारों के एक नए युग की शुरुआत साबित होगी। बैठक में वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह मॉडल देशभर में व्यापारी-समर्थक नीतियों का रास्ता खोलेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरपाल चीमा, संजीव अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।