Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन, कुमाऊं कमिश्नर ने वितरित की छात्रवृत्ति"
हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर ने 78 विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनकी आगे की शिक्षा में सहयोग देना है। कार्यक्रम में चयनित छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और ऐसे प्रयासों से छात्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में हाईस्कूल में मेधावी छात्र अक्षत गोपाल 98.2 प्रतिशत, तथा इन्टर की मेधावी छात्रा कुमारी सुशीला व दीपिका 98.2 प्रतिशत अंक लाने पर 5100- 5100 सौ रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर आयुक्त द्वारा सम्मानित किया। कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा है, तो वे अपने जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। आयुक्त ने कहा कि करियर में वह चुनें जो आपको पसंद हो और सोचें कि आप समाज को क्या बेहतर दे सकते हैं, आत्म-जागरूकता, जुनून और सामाजिक योगदान। उन्होंने कहा कि आपका दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि करियर केवल आजीविका न होकर, व्यक्तिगत खुशी और समाज के लिए मूल्यवान सेवा का जरिया बने। उन्होंने मेधावी छात्राओं के लिए जो योगदान नैनीताल बैंक द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है। इस अवसर पर बैंक प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने बताया कि नैनीताल बैंक द्वारा 39 हाईस्कूल के प्रत्येेक मेधावी छात्राओं को 20 हजार एवं 39 इन्टर की प्रत्येक मेघावी छात्राओं को 39 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उन्हांेने कहा बैंक सदैव समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्व है चेली-भुली योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को बढावा देना बैंक की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में प्राचार्य एमबी डिग्री कालेज डा एनएस बनकोटी, नैनीताल बैंक के सीएफओ महेश कुमार गोयल, रीजनल हैड राहुल प्रधान, डीआरएम नैनीताल मनोज डालाकोटी, डीआरएम अल्मोडा डीएस कठायत, राहुल साह, हर्षवर्धन साह, मयंक थपलियाल, चन्द्रशेखर कन्याल के साथ ही कुमाऊ मण्डल की मेधावी बालिकायें एवं उनके परिजन उपस्थित थे।