Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"हीट वेव से निपटने को संसाधन जुटाए, एमसीडी सक्रिय"
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। यह जानकारी स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा द्वारा दी गई। योजना के तहत शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पानी के टैंकर, वाटर कूलर और शेड की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर अस्थायी शेल्टर और मेडिकल सहायता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि यह योजना दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के ‘हीट वेव एक्शन प्लान-2026’ के अनुरूप तैयार की गई है, जिसमें विभिन्न विभागों की भूमिका स्पष्ट रूप से तय की गई है। इसके तहत एमसीडी के सभी जोनों और विभागों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत निगम के कार्यालयों, स्कूलों, डिस्पेंसरी और सामुदायिक केंद्रों में ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पंखे, एयर कूलर और जरूरत के अनुसार अन्य शीतलन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाजारों और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पीने के पानी की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया है। सत्या शर्मा ने बताया कि पार्कों में आम लोगों के साथ-साथ पक्षियों और जानवरों के लिए भी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों के लिए छाया, पेयजल और ओआरएस किट उपलब्ध कराने का प्रावधान भी इस योजना में शामिल है। उन्होंने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारियों और माली वर्ग के कर्मचारियों को भी ओआरएस किट उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे हीट वेव के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। साथ ही उनके कार्य समय को भी गर्मी के अनुसार संतुलित करने का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में सत्या शर्मा ने बताया कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें ओपीडी और प्रतीक्षालयों में कूलिंग की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कचरे के समय पर निस्तारण को योजना का अहम हिस्सा बनाया गया है। जिससे गर्मी के दौरान उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों और आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा वार्ड स्तर पर हीट वेव से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और चेतावनी संदेशों के प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सत्या शर्मा ने कहा कि एमसीडी का यह एक्शन प्लान व्यापक और जनहित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है तथा इसका उद्देश्य दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रखना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भीषण गर्मी के दौरान सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें।