Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
"व्यापारियों और पुलिस की बैठक में कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस"
चंडीगढ़: सेक्टर-47 स्थित मार्केट में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने मार्केट कमेटी के व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने व्यापारियों से अपील की कि वे बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और दुकानों के बाहर निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखें, ताकि जाम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा व्यापारियों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। साथ ही असामाजिक तत्वों, नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। बैठक में रात के समय दुकानों की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। मार्केट कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जाता रहा है और आगे भी दिया जाएगा। वहीं, समाजसेवी एवं कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष बलविंदर सिंह बल्ली ने रात्रि गश्त और चेकिंग बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में चोरी, मोबाइल स्नैचिंग और चाकूबाजी की घटनाओं में बढ़ोतरी से व्यापारियों में चिंता है। समाजसेवी विनायक भंगिया ने बताया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला है। इस मौके पर सीनियर कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल नवदीप, जगतजीत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी और व्यापारी भी मौजूद रहे।