Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"हाईवे पर बसों का अवैध ठहराव बना मुसीबत, रोज लग रहा जाम"
जीरकपुर: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सिंहपुर चौक इन दिनों यातायात अव्यवस्था का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। पिछले करीब एक साल से यहां अवैध रूप से बस स्टैंड संचालित हो रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुकने के बजाय सीधे हाईवे के बीच या किनारे पर खड़ी होकर सवारियां चढ़ा-उतार रही हैं। इससे तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। सुबह से लेकर देर रात तक यहां जाम जैसे हालात बने रहते हैं, जबकि ऑफिस और स्कूल के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। समस्या केवल बसों तक सीमित नहीं है। चौक के आसपास टैक्सी और ऑटो चालकों ने भी अपने अस्थायी अड्डे बना लिए हैं। सवारी की तलाश में ये चालक कई बार सड़क किनारे ही नहीं, बल्कि बीच सड़क पर भी वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस अव्यवस्था के चलते कई छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं और रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 10-15 मिनट का सफर कई बार आधे घंटे या उससे अधिक समय में तय करना पड़ता है। बच्चों को स्कूल भेजना और लोगों का समय पर ऑफिस पहुंचना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कहना है विशेषज्ञो=विशेषज्ञों के अनुसार हाईवे पर इस तरह का अवैध ठहराव सड़क सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। समाधान के तौर पर अवैध बस स्टैंड को तुरंत हटाना, बसों के लिए निर्धारित स्टॉप का सख्ती से पालन कराना, ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित करना और टैक्सी-ऑटो चालकों के लिए अलग स्टैंड बनाना जरूरी है। इन उपायों को लागू कर स्थिति को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। क्या कहना है नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का: नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी ने स्पष्ट किया कि सिंहपुर चौक पर बस स्टैंड के लिए कोई अधिकृत स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि सिंहपुर चौक से आगे मैग डी और सिंहपुर के बीच पहले से नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड बनाया गया है। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी बसें उसी निर्धारित बस स्टैंड पर ही रुकें।