Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"घर खाली देख बनाया निशाना, दोपहर में वारदात से दहशत"
जीरकपुर: पटियाला रोड स्थित शिवालिक विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी, चांदी के गहने और रसोई गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आई-ब्लॉक के मकान नंबर 242 निवासी रिंकू कपड़े प्रेस करने का काम करता है और उसकी दुकान घर से कुछ दूरी पर स्थित है। घटना के समय वह अपने परिवार सहित दुकान पर मौजूद था, जिससे घर पूरी तरह खाली था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित के अनुसार, चोर उसकी पत्नी की चांदी की पायल, करीब 15 हजार रुपये नकद और रसोई में लगा गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। घर के अंदर सामान भी बिखरा हुआ मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने आराम से घर की तलाशी ली। शाम को जब रिंकू घर लौटा तो उसने दरवाजे और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला। उसने तुरंत आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।