Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"CT यूनिवर्सिटी में छात्रा गिरने से हड़कंप, प्रबंधन पर उठे सवाल"
जगरांव: लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सीटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से गिरकर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नवदीप कौर (20) गंभीर रूप से घायल हो गई है। छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि इसी यूनिवर्सिटी में पिछले कुछ महीनों में यह इस तरह की दूसरी बड़ी घटना है। ​हादसे का विवरण: ​घायल छात्रा की पहचान नवदीप कौर पुत्री हरपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मोगा के गांव धर्म सिंह वाला की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, नवदीप आज यूनिवर्सिटी की मुख्य बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसे जगरांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया। ​चिकित्सकों की राय: ​जगरांव सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉक्टर ने बताया कि: छात्रा की दोनों टांगों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। ​ यूनिवर्सिटी प्रशासन का पक्ष: ​सीटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा नवदीप कौर को चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा फिलहाल उपचाराधीन है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन मामले की छानबीन कर रहा है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे। ​सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: इतिहास दोहराया गया? ​यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसी साल फरवरी महीने में इसी यूनिवर्सिटी की बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा शबनूर की भी दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। बड़ा सवाल: एक ही साल में दो छात्राओं का बिल्डिंग से गिरना महज इत्तेफाक है या यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी? स्थानीय लोगों और छात्रों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि बार-बार होने वाले इन हादसों के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। इनके अलावा पहले भी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के साथ कई बार हादसे हो चुके हैं। क्या कहना है संबंधित चौकी इंचार्ज का:- यूनिवर्सिटी में हुई इस घटना के बारे में गांव चौकीमान में बनी चौकी के इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी में जो घटना आज हुई है उसकी अनाधिकारी सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर हम यूनिवर्सिटी में जांच करने पहुंचे हैं और यूनिवर्सिटी में लगे कैमरा को खंगाल जा रहा है। फिलहाल यूनिवर्सिटी से कोई अधिकार तौर पर इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई।