Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"सीने पर 5-6 वार, पिता-पुत्र पर आरोप; नाके के पास वारदात से उठे सवाल"
डेराबस्सी: नजदीकी गांव भांखरपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब गुस्से में आए पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान तरसेम सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी भांखरपुर के रूप में हुई है, जो निजी नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, तरसेम सिंह बुधवार को गांव के बस स्टैंड के पास अपनी मोटरसाइकिल की सर्विस करवाने गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही मोनी और उसके बेटे के साथ उसका पुराना विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस अचानक बढ़ गई और गुस्से में आकर आरोपियों ने चाकू निकालकर तरसेम सिंह पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके सीने पर 5 से 6 बार चाकू से वार किए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। हैरानी की बात यह भी सामने आई है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका लगा हुआ था, बावजूद इसके आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल तरसेम सिंह को तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया और वह करीब 10 मिनट तक मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में गांववासियों और पुलिस की मदद से उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे भवनप्रीत ने बताया कि उसके पिता का आरोपियों के साथ पहले से ही विवाद चल रहा था, जो इस घटना का कारण बना। उसने आरोप लगाया कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद उसके पिता की जान बच सकती थी। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर रोष है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही, मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। कैप्शन: मछली के बाहर लगी परिजनों की भीड़ का दृश्य मर्डर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों का दृश्य मृत्यु तरसेम का बेटा भवनप्रीत जानकारी देते हुए मृत्यु तरसेम का बेटा भवनप्रीत जानकारी देते हुए