Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"दूध की जांच को लेकर कार्रवाई, 12 सैंपल लिए गए"
लुधियाना (सहगल): स्वास्थ्य विभाग के फूड विंग ने अपनी कुंभ करनी नींद को भंग करते हुए आज दूध के 12 सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा है यह जांच पंजाब के फूड सेफ्टी कमिश्नर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत बताई जाती है जिसमें लुधियाना जिले में सुबह और शाम दूध की सप्लाई की जांच करने को कहा गया बताया जाता है की जांच को उद्देश्य दूध में मिलावट को रोकना है परंतु विशेषज्ञों का कहना है कि हफ्तों बाद की गई जांच से मिलावट को कैसे रोका जा सकता है जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य-स्तरीय अभियान के तहत टीम द्वारा शहर के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं पर नाके लगाकर दूध की आपूर्ति की गहन जांच की गई। उन्होंने बताया कि सुबह की जांच के दौरान 4 खुले दूध के सैंपल लिए गए, जबकि शाम को हम्ब्रा रोड और हैबोवाल में नाका लगाकर 8 अन्य सैंपल लिए गए। इस प्रकार दिन भर में कुल 12 सैंपल एकत्रित किए गए। डॉ. चावला ने जोर देकर कहा कि सुबह और शाम दोनों समय जांच करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि दूध की आपूर्ति दिनभर जारी रहती है और इससे विभिन्न स्तरों पर मिलावट को रोकने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि सभी सैंपल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एकत्रित कर विधिवत सील किए गए हैं और निर्धारित समय के भीतर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच हेतु भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर किसी भी उल्लंघन की स्थिति में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लिए के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, जिसमें स्वच्छता बनाए रखना, दूध का उचित रख-रखाव और सुरक्षित परिवहन शामिल है।