Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"ईडी की छापेमारी में 21 लाख कैश बरामद, मोहाली में हड़कंप"
मोहाली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मोहाली और चंडीगढ़ में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 12 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर सोसाइटी में एक आईटी कारोबारी के घर रेड के दौरान हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बीच कथित तौर पर ऊपर से 21 लाख रुपये नकदी से भरा बैग नीचे फेंक दिया गया, जिसे सोसाइटी के लोगों ने देख लिया। बाद में ईडी टीम ने बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक ईडी की यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट, अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड, आल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है। इन पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) से सीएलयू लाइसेंस हासिल करने में कथित धोखाधड़ी और निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाकर ठगी करने के आरोप हैं। ईडी अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान नितिन गोहल नाम के व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है। एजेंसी को शक है कि उसने उन बिल्डरों की मदद की, जिन्होंने गमाडा की फीस जमा नहीं करवाई और उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिलाने में भी भूमिका निभाई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों पर जमीन के इस्तेमाल में बदलाव (सीएलयू) से जुड़े लाइसेंस हासिल करने में नियमों की अनदेखी कर जनता से भारी निवेश करवाने और बाद में लोगों को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। ईडी अब बरामद दस्तावेजों और नकदी के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।